उत्तराखंड

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा

देहरादून : श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति  (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने विगत दिनों कैबिनेट द्वारा बीकेटीसी की सेवा नियमावलियों को पारित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। अयोध्या में आयोजित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यात्रा  व्यवस्थाओं में सुधार के मद्देनजर बीकेटीसी से संबंधित शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रकरणों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 श्रमिकों को हस्तान्तरित की ₹12 करोड़ 89 लाख 85 हजार की धनराशि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!