अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

टिहरी नीरझरना के पास स्कूटी सवार 200 मीटर गहरी खाई में गिरा

टिहरी। टिहरी के नीरझरना के पास एक स्कूटी सवार खाई में गिर गया।

कल दिनाँक 25 अक्टूबर 2022 को देर रात, पुलिस चौकी ढालवाला द्वारा SDRF को सूचित किया कि ब्रहमपुरी से आगे नीरझरना के पास एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम HC अर्जुन पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रात्रि के घनघोर अंधेरे में 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर रोप की सहायता से स्कूटी सवार घायल को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जिसके उपरांत 108 के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

घायल का विवरण:- पलाश जोशी पुत्र श्री पुरण जोशी, उम्र- 25 वर्ष, निवासी:- राजसमंद, राजस्थान।

ये भी पढ़ें:  देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता; महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!