उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

डोईवाला में अंबेडकर पार्क को नगर पालिका से हटाकर ग्राम सभा को दिए जाने की मांग

अंबेडकर पार्क को लेकर जनप्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

डोईवाला। जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह और मारखमग्रांट के उपप्रधान पिंकी देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बाबासाहेब अंबेडकर पार्क धर्मुचक की दुर्दशा को लेकर प्रदर्शन किया।

जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह का कहना है की उनके द्वारा अंबेडकर पार्क में जिला पंचायत के माध्यम से तार बाड़, पार्क में झूले, यात्री शेड, बैठने के लिए स्थान, और वॉक करने के लिए पैदल यात्री मार्ग बनाकर हैंड पंप लगाया गया। लेकिन जब से यह पार्क नगरपालिका के अधीन हुआ है इसकी स्थिति दयनीय हो गई है। यहां पर जंगल खड़ा हो गया है और झूलों की भी कोई देखरेख नहीं की जा रही है। साथ ही तार बाढ़ भी क्षतिग्रस्त हो गई है। और साफ-सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

उप प्रधान पिंकी देवी ने कहा कि सरकार द्वारा उक्त पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा 70 लाख की घोषणा की थी। लेकिन घोषणा अब तक पूरी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि यह पार्क दोबारा ग्राम सभा के अधीन किया जाना चाहिए। जिससे ग्रामीण पंचायत के माध्यम से और समिति के माध्यम से इस पार्क की देखरेख कर सकेंगे। मौके पर सपना देवी, रानी देवी, कविता देवी, भूपेंद्र कुमार, सुशीला देवी, शीतल, कमल, एतवार सिंह, हरि कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!