उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

महंगाई पर नियंत्रण व खिलाड़ियों का स्पोर्ट कोटा बढ़ाये जाने की मांग

डोईवाला। बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने व उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं का खेल कोटा बढाए जाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस व खेल प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार से महंगाई आसमान छू रही है, ऐसे में गरीब जनता का जीना दूभर हो चुका है, जनता जहां एक तरफ कोरोना के मार झेल रही है, वहीं दूसरी ओर गैस पेट्रोल डीजल खाने पीने का सामान आदि इतना महंगा हो चुका है कि आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है।

और सरकार दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। जिसका आज महिला कांग्रेस व कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ द्वारा विरोध किया गया है। ज्ञापन देने वालों में सागर मनवाल, गोपाल शर्मा, सतेंद्र पंवार, सोनी कुरैशी, संगीता तोमर, मधु थापा, अमित मनवाल, उस्मान अली आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  Holy angel school: चार युगों को देखकर हैरान हुए अभिभावक और शिक्षक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!