उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनराजनीति

बिग ब्रेकिंग: पुरूषोत्तम डोभाल व राजेंद्र तडियाल ने सर्मथकों संग भाजपा में की वापसी

प्रदेश कार्यालय में हुई डोभाल, तडियाल व अन्य लोगों की घर वापसी

देहरादून। भाजपा नेता व अठुरवाला के ग्राम प्रधान रहे पुरूषोत्तम डोभाल और पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे राजेंद्र तडियाल ने भाजपा कार्यालय में बड़े नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में घर वापसी कर ली है।

 

अब से कुछ देर पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में इन दोनों नेताओं ने अपने सर्मथकों व अन्य लोगों के साथ भाजपा में घर वापसी कर ली है। डोईवाला नगर पालिका चुनाव में पुरूषोत्तम डोभाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिस कारण उन्हे पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इस चुनाव में भाजपा नगर पालिका चुनाव हार गई थी। राजेंद्र तडियाल और रामलाल कोठारी आदि लोगों पर भी गाज गिर थी।

जिस कारण ये सभी लोग भाजपा खासकर डोईवाला भाजपा में उपेक्षित चल रहे थे। अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इन सभी की घर वापसी करवाकर भाजपा ने डोईवाला ने अपने बिखरे कुनबे को फिर से एक करने का प्रयास किया है।

बता दें कि पुरूषोत्तम डोभाल को नगर पालिका चुनाव में काफी वोट मिले थे। जो नगर पालिका डोईवाला में हार का एक कारण बना था। अब फिर से पुरूषोत्तम डोभाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र खरीद लिया था। और वो फिर से निर्दलीय चुनाव लड़ने का दावा कर रहे थे। लेकिन भाजपा ने उनके नामांकन जमा करने से पहले ही उनकी घर वापसी करवाकर अपनी पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया है। इसके साथ ही राजेंद्र तडियाल वर्तमान में बुल्लावाला क्षेत्र से बीडीसी भी हैं।

जिनका अपने क्षेत्र में प्रभाव है। इन सभी लोगों की घर वापसी से भाजपा को फायदा मिलने की संभावनाएं जताई गई हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डां0 देवेंद्र भसीन ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि पुरूषोत्तम डोभाल व अन्य नेताओं ने भाजपा में वापसी कर ली है।

इन सभी लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी, कुलदीप कुमार की मौजूदगी में भाजपा में वापसी की है। भाजपा में वापसी करने वालों में पुरूषोत्तम डोभाल व राजेंद्र तडियाल के साथ ही रामलाल कोठारी, आनंद अग्रवाल, रणजीत गोसाई, मंगल रौथाण, संजय चमोली शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  मिलिट्री इक्यूपमेंट संस्थान की इस नई ब्रांच से मिलेगा उच्च गुणवत्ता का सामान1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!