उत्तराखंडएक्सक्यूसिवखेलदेहरादूनराज्य

होली एंजल स्कूल माजरीग्रांट के छात्र आयुष कुमार ने 1 घंटा नॉन स्टॉप स्केटिंग कर नया कीर्तिमान बनाया

देहरादून। होली एंजल स्कूल माजरीग्रांट के छात्र आयुष कुमार ने 1 घंटा नॉन स्टॉप स्केटिंग कर नया कीर्तिमान बनाया है।

75th आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ऑल इंडिया स्केटिंग कोचज ग्रुप द्वारा नॉनस्टॉप स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जो कि अलग-अलग स्थानों पर संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में डोईवाला स्थित होली एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 7

के छात्र आयुष कुमार ने 1 घंटा नॉन स्टॉप स्केटिंग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। और वर्ड रिकॉड बनाया।

संस्था द्वारा छात्र को प्रमाण पत्र दिया गया। छात्र आयुष कुमार की सफलता की सराहना कोच ध्रुव विक्टर व राजेश विक्टर द्वारा की गई ।

विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर आकाश कुसुम बछेती, प्राचार्य जॉन डेविड नंदा ने छात्र को बधाई दी,

और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

ये भी पढ़ें:  पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!