उत्तराखंड

जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर डीएम टिहरी ने किया ओणीं गांव का स्थलीय निरीक्षण

टिहरी: जनपद क्षेत्रान्तर्गत आगामी मई एवं जून, 2023 में जी-20 की बैठके प्रस्तावित हैं तथा बैठकों को लेकर जिला प्रशासन तैयारियां में जुटा है। इसी के तहत आज जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा ओणीं गांव पहुंचकर जी-20 सम्मेलन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जी-20 के तहत किये जा रहे सभी कार्यों को प्राथमिकता पर लेकर कार्यों में प्रगति लाते हुए समयान्तर्गत पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने ओणीं गांव में मौके पर जाकर निर्माण कार्याें का जायजा लिया। इस दौरान उनके द्वारा कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, उद्यान, लघु सिंचाई, शिक्षा आदि विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सिंचाई टैंक, सड़क आदि का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, बीडीओ श्रुति वत्स सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!