अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

डोईवाला- माजरीग्रांट में भूमि दिखाकर महिला से 12 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

डोईवाला। माजरीग्रांट में भूमि दिखाकर 12 लाख रुपये से अधिक हड़पने का मामला सामने

आया है। जिसमें कुल चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

बीते शुक्रवार को आशिका नेगी पत्नी मुकेश सिंह नेगी निवासी म0नं0- 354 जे0 लक्ष्मण

झूला किरमोला गांव, नगर पंचायत जौंक, जिला पौड़ी गढवाल, द्वारा थाना डोईवाला पर

तहरीर देते हुए कहा कि प्रॉपर्टी डीलर चुन्नी लाल कुशवाह पुत्र रमेश चन्द कुशवाह निवासी

अम्बेडर नगर, सुनेहरा रोड रूड़की, हरिद्वार द्वारा उनको मौजा माजरी ग्रांट, डोईवाला में

भूमि दिखाकर भूमि से सम्बन्धित अभिलेखो की कूट-रचना कर उनके साथ धोखाघडी कर

कुल 12,30,000/रू0 हड़प लिए गए। जिस पर मु0अ0सं0-28/2023 धारा

420/467/468/471/120बी भादंवि बनाम चुन्नी लाल कुशवाह, मांगी देवी पत्नी चुन्नी लाल

कुशवाह, रोहित कुशवाह पुत्र चुन्नी लाल कुशवाह निवासीगण- अम्बेडर नगर, सुनेहरा

रोड रूड़की, हरिद्वार और राजेन्द्र पाल पुत्र प्रीतम सिंह निवासी चौधरीयान, जिला

सहारनपुर पंजीकृत किया गया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!