उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनमौसम

प्रदेश के इन जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली चमकने का भी अलर्ट

Uttarakhand. शुक्रवार दोपहर तक क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी रहा। जिससे तापमान में कमी आई।

मौसम विभाग ने आगामी मंगलवार तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी का अलर्ट जारी किया है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि शनिवार को प्रदेश के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ में बहुत भारी बारिश और नैनीताल, चंपावत में भारी बारिश व आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं रविवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल में तीव्र बौछारें पड़ने व आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह साढे आठ बजे तक कुल 26 एमएम वर्षा दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!