उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

(रानीपोखरी) सिंचाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने किया अधिकारियों का घेराव

डोईवाला। रानीपोखरी न्याय पंचायत के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के अधिकारीयों का घेराव किया।

आक्रोशित किसानों का विलम्ब से पहुंचे अधिकारियों को देखते ही पारा चढ़ गया। यूनियन के जिलाध्यक्ष सुबोध जायसवाल और सभी किसानों की अधिकारियों के साथ तीखी नोक-झोक हुई। अधिकारियों ने भाकियू जिलाध्यक्ष के साथ नौ सूत्री समस्याओं को सुनकर एक सप्ताह में समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया।

जायसवाल ने कहा कि रानीपोखरी में जाखन नहर से न्याय पंचायत रानीपोखरी में सिंचाई की समस्या काफी बढ गई है। नहर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस नहर से रबी की फसल 620 हे0 व खरीब की 510 हे0 सिंचित की जाती है। इसलिए नगर की मरम्मत का कार्य शीघ्र किया जाना चाहिए।

पंचायत में मंडल महामंत्री रणवीर चौहान, हरेन्द्र बालियान, न्याय पंचायत प्रभारी रविद्र कठैत, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप चौहान, पुष्पराज बहुगुणा, राजपाल कृषाली, पंकज यादव, नीरज कुमार, रोहित बेलवाल, जिलेदार मौ० ख़ान, एई अनुभव नौटियाल, डीआरओ पंत, जेई एसएस बिष्ट व सैकडों किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के बाद सार्वजनिक, 13 अगस्त तक किए जा सकेंगे दावे-आपत्तियां; जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया ड्राफ्ट रोल, त्रुटियों पर तत्काल सुझाव देने की अपील

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!