उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब बेटों के जन्म पर भी मिलेगी महालक्ष्मी किट, शासनादेश जारी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महालक्ष्मी किट को लेकर एक अहम फैसला लिया गया था। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि पहले सिर्फ बेटियों के जन्म पर ही महालक्ष्मी किट दी जाती थी। लेकिन, अब बेटों के जन्म पर भी महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की जाएगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि, उन्होंने पहले भी कहा था कि हम जल्द ही बेटों के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट देंगे जिसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत था। जिसका कि शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप उन्होंने ये फैसला लिया है।

Rekha Aarya

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!