उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं, बुधवार से शुरू हो रहा है झंडे जी मेला

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रतिवर्ष श्री गुरु राम राय जी के पावन जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला देहरादून का ऐतिहासिक एवं पावन श्री झंडा जी मेला मानवता और विश्वास से ओत-प्रोत विशिष्ट परंपराओं को समेटे हुए है। यह मेला श्रद्धा और आस्था का प्रतीक भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ आपसी प्रेम एवं सौहार्द का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय जी महाराज की शिक्षाएं और उनके संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!