अपराधउत्तराखंडदेहरादून

(डोईवाला) चार किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

डोईवाला। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोईवाला पुलिस ने एक आरोपी को चार किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने केशवपुरी बस्ती, डोईवाला से एक आरोपी को चार किलो गांजे व दुपहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को नाम प्रमोद साहनी पुत्र शिवनारायण  निवासी गोदन पट्टी, मुज़्ज़फरपुर, बिहार बताया है।

ये भी पढ़ें:  जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!