उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

डोईवाला में मुख्यमंत्री धामी का भाजपाईयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

डोईवाला। भानियावाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपाईयों ने गर्मजोशी से फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल के नेतृत्व में नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण उत्साह, हर्षो उल्लास व जोरदार नारेबाजी के बीच भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो उन्हे जिम्मेदारी सौंपी है। वो उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उनकी सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास को कृत संकल्प है। उनकी सरकार रोजगार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, पर्यटन व पलायन के क्षेत्र में विशेष ध्यान देगी।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव सैनी, महामंत्री मनवर नेगी, वेद प्रकाश कंडवाल, नितिन बड़थ्वाल, आशा सेमवाल, आरती लखेड़ा, अनीता अग्रवाल, पूनम तोमर, वीर सिंह चौहान, विक्रम नेगी, महेश पंत, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, सुमित लोधी, जयदेव डोभाल, उधम सिंह सोलंकी, ईश्वर रौथाण, राकेश डोभाल आदि उपास्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से आमजन तक पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!