देहरादून। सहसपुर विधानसभा में भाजपा ने वर्चुअल रैली का आयोजन किया।
रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि वो केंद्र सरकार का 1 साल का लेखा जोखा वर्चुअल रैलियों के माध्यम से दे रहे हैं। 1962 में जब चाइना ने भारत पर हमला किया था तो उसने 43000 वर्ग किलोमीटर भूभाग पर कब्जा कर लिया था लेकिन आज 1962 वाली नहीं बल्कि 2020 वाला भारत है और सबसे नजर से नजर मिला कर बात करता है।
इससे चाइना बहुत ज्यादा परेशान है। प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि यहां से 1 रूपया चलता है और धरातल तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते हैं। लेकिन आज मोदी सरकार में पूरे पैसे धरातल तक पहुंचते हैं। आज भारत सरकार ने चाइना के 700 करोड रुपए से ज्यादा के ठेके निरस्त कर दिए हैं। भारत के लोगों की मेहनत और ईमानदारी से आज पूरा विश्व प्रभावित है और भारत में निवेश करने की पहली पसंद बनता जा रहा है।
उत्तराखंड सरकार ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लाखों लोगों की मदद की है। सहसपुर विधायक व रैली संयोजक सहदेव पुंडीर ने राज्य सरकार द्वारा व सहसपुर विधान सभा में उनके द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की। भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने सभी कार्यकर्ताओं को निष्ठा पूर्वक कार्य करने और समाज के प्रति अपने दायित्व को भी निभाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर रैली सहसंयोजक व जिला उपाध्यक्ष शरद रावत,जिला महामंत्री अरुण मित्तल,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर,जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत,जिला उपाध्यक्ष अमित डबराल, मंजू नेगी,राजेश जुगलान,मीता सिंह, विनोद कश्यप,जीवन रावत,सुखदेव फर्स्वाण,नवीन रावत,लखन सिंह राणा,दयानंद जोशी,सुखबीर बटोला,अनिल नौटियाल,नरगिस कश्यप सहित भाजपा के अनेकों पदाधिकारी व सैंकड़ों कार्यकर्ता वर्चुअलरैली से जुड़े।