उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

निर्यातक देशों में शामिल हुआ भारत: अजय भट्ट, जनआर्शीवाद यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

Listen to this article

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का कई स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत

Dehradun. जन आर्शीवाद यात्रा के तहत डोईवाला पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

भानियावाला में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि पहले एक कील भी बाहर से मंगानी पड़ती थी। लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में जल, थल और वायु से जुड़े सभी रक्षा उपकरण देश में ही बनाएं जा रहे हैं। एक हजार करोड़ का सामान भारत निर्यात कर चुका है। जिससे अब भारत निर्यातक देशों की सूची में शामिल हो चुका है।

इशारों में कहा कि कुछ लोग प्रदेश में कई चीजें माफ करने की बात कर रहे हैं। लेकिन वो भूल जाते हैं कि किसी भी माहामारी में रोग से कम और भूख से लोग अधिक मरते हैं। लेकिन पीएम मोदी ने अस्सी करोड़ लोगों को राशन देकर एक भी व्यक्ति को माहामारी में भूख से नहीं मरने दिया। एक करोड़ और गैस कनेक्शन लोगों को दिए जा रहे हैं। इसलिए भाजपा को पिछले बार के मुकाबले और अधिक वोटों से जीताना है।

पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अजय भट्ट के केंद्रीय मंत्री बनने से डिफेंस, पर्यटन आदि के जो मसले हैं। उन्हे हल करने में अब आसानी रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं के संकल्प से भाजपा और आगे बढेगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, अनिल गोयल, जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर, भरतराम कोठारी, करन बोरा, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, राजकुमार, संपूर्ण सिंह रावत, अरूण मित्तल,

ये भी पढ़ें:  श्री बद्रीनाथ धाम, चमोली, श्री केदारनाथ धाम, रूद्रप्रयाग व सूर्य मंदिर कटारमल, अल्मोड़ा में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

विनोद कश्यप, राजेंद्र मनवाल, रचिता ठाकुर, पूनम चौधरी, पुष्कर काला, आदित्य चौहान, भारत मनचंदा, सोनू गोयल, ममता नयाल, सुषमा चौधरी, सुमनलता, गीतांजलि रावत, रामेश्वर लोधी, स्वीटी पंवार, प्रदीप नेगी, संजय चमोली, ईश्वर रौथाण, संदीप नेगी, राजेश भट्ट, सुभाष रावत, दिनेश सजवाण, सतीश सेमवाल, अमित शाह, प्रेम पुण्डीर, पंकज शर्मा, ललित पंत, मुन्ना चौहान, सदानंद उनियाल, महेश पंत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!