उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेशदेहरादूनराजनीति

भाजपा की रैली में हंगामा, बजरंग दल ने लगाया भगवा झंड़ा फाड़ने का आरोप

Listen to this article

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले निराधार हैं आरोप, भड़काऊ नारे लगा रहे थे बजरंग दंग कार्यकर्ता

डोईवाला। सीएए को लेकर डोईवाला में आयोजित भाजपा रैली में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिलाध्यक्ष पर उनके साथ अभद्रता करने और भगवा झंड़ा फाड़ने का आरोप लगाया है।

डोईवाला में 18 जनवरी को भाजपा ने पूर्व आयोजित कार्यक्रम के तहत सीएए के समर्थन में एक बड़ी रैली का आयोजन किया। जिसमें भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शिरकत की।

ये कार्यक्रम डोईवाला नगर क्षेत्र में आयोजित किया गया। जिसमें भाजपाईयों ने कहा कि कांग्रेस सीएए की आड़ में देश में दंगे करवाना चाहती है। और सीएए पड़ोसी देशों से आए हुए शरणार्थियों के लिए है। लेकिन आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार कर भगवा झंड़ा फाड़ा है।

विश्व हिंदू परिषद परिषद के डोईवाला नगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि भाजपा ने सीएए को लेकर एक रैली का आयोजन किया था। जिसमें वीएचपी, दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठगों  ने हिस्सा लिया। आरोप है कि रैली के बीच में भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर ने वीएचपी, दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के साथ गाली-गलौच कर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। और संगठन के बैनर व भगवा पतिका को फाड़ा।

इससे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। वीएचपी नगर अध्यक्ष राकेश सिंह की तरफ से डोईवाला कोतवाल को तहरीर देकर उचित कार्रवाई की बात कही गई है।

उधर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर ने कहा कि 18 जनवरी को रैली के लिए भाजपाई दिन-रात मेहनत में जुटे हुए थे। वीएचपी, बजरंग दल आदि के कार्यकर्ता भाजपा रैली के आगे चल रहे थे। और भड़काऊ भाषण दे रहे थे। जबकि भाजपाईयों को कहा गया था कि रैली को सादगीपूर्ण तरीके से निकाला जाना चाहिए।

और भाषण भी सीएए के सर्मथन में पार्टी ने तय किए थे। उन्होंने वीएचपी, बजरंग दल आदि के कार्यकर्ताओं को सिर्फ उनकी रैली के पीछे चलने को कहा था। उन्होंने किसी के भी साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया है। और किसी के भी झंड़े नहीं फाड़े हैं। उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।

सोशल मीडिया पर बवाल

डोईवाला। बजरंग दल के संयोजक अंकित राजपूत ने भाजपा की रैली में उनके कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा अभद्र व्यवहार करने और भगवा झंड़ा फाड़ने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणियां की है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ने अभद्र व्यवहार किया है।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित गवर्निंग काउंसिल की बैठक में किया प्रतिभाग, उत्तराखंड के इन विषयों को रखा सामने..

Related Articles

One Comment

  1. ค่ายเกมชั้นนำของ สล็อตเว็บตรง ที่เยี่ยมที่สุดในปี 2023 เข้ามาเจอกับค่ายเกมชั้นนำของ สล็อตเว็บไซต์ตรง ที่ดีที่สุดในปี 2023 กันได้แล้วขณะนี้ บอกเลยว่าค่ายเกมที่เราจะมาชี้แนะในวันนี้ เป็นค่ายเกมที่เหมาะสมกับนักพนันออนไลน์ทุกคนอย่างใหญ่โต โดยเหตุนั้นแล้วไม่ว่าคุณจะเป็นผู้เล่นเก่าหรือผู้เล่นมือใหม่ ก็สามารถเข้าเล่นค่ายเกมเหล่านี้ ในการเข้าสร้างรายได้กันได้อย่างมาก ซึ่งทาง ลงทะเบียนสมัครสมาชิก สล็อตเว็บตรง ของเราพร้อมการันตีได้เลยว่านักพนันออนไลน์ทุกคน จะสามารถรับเงินรางวัลออกจากค่ายเกมสล็อตแมชชีน นี้ ได้ตลอดทุกวันกันอย่างแน่แท้ เพราะฉะนั้นแล้วนักการพนันออนไลน์ท่านใดที่สนใจ แต่ยังไม่ได้เลือกค่ายเกมสำหรับเพื่อการเข้าสร้างรายได้ บอกเลยว่าสามารถเข้ามาเรียนค่ายเกม แต่ละค่ายที่ เว็บไซต์สล็อต pg เว็บไซต์ตรง ของพวกเรากันได้อย่างเต็มเปี่ยม ซึ่งค่ายเกมที่เว็บของพวกเราจะนำมาแนะนำในวันนี้ จะมีค่ายเกมชั้นนำไหนบ้างไปดูกันได้เลย.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!