उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीतिराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

नव नियुक्त सीडीएस को उत्तराखंड के राज्यपाल ने दी बधाई- दोनों साथ कर चुके हैं काम

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भारत के नव नियुक्त सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से नि) को बधाई दी है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि उत्तराखंड राज्य से ही देश को दूसरे सीडीएस मिले हैं।

उन्होंने कहा कि वह सेना के दिनों से नवनियुक्त सीडीएस से भली भांति परिचित हैं । उन्होंने बताया कि वह अत्यंत योग्य एवं कार्य कुशल सैन्य अधिकारी रहे हैं ।

 

राज्यपाल ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल चौहान ने उनके साथ कई ऑपरेशनल चुनौतियों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में काम किया है ।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जब सेना में कश्मीर में कोर कमांडर थे उस समय ले जन चौहान बारामूला में जीओसी के पद पर तैनात थे ।

राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल चौहान बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वह अपनी कार्य कुशलता ,अनुभव और सामरिक दूर दृष्टि से अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!