उत्तराखंड

केदारनाथ से लौट रही यात्रियों से भरी बस पलटी, SDRF ने चलाया राहत बचाव अभियान

टिहरी: उत्तराखंड में आज चौकी ब्यासी के अंतर्गत कोड़ियाला मार्ग पर एक बस पलट गयी। हादसे की सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ ने घटनास्थल पर पहुँचकर देखा कि, एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर रास्ते मे ही पलट गयी है। बस ऋषिकेश की तरफ आ रही थी, जिसमें 27+1 व्यक्ति सवार थे। सभी सवारियों को सामान्य चोटे आई है, परन्तु एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। SDRF टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया व बाद प्राथमिक उपचार सभी को 108 व अन्य वाहनों के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु एम्स अस्पताल भिजवाया गया है।

गौरतलब है कि, उक्त बस श्री केदारनाथ जी से वापसी के दौरान, सोनप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रही थी की अचानक अनियंत्रित होकर रास्ते में ही पलट गयी। बस में सवार सभी यात्री अहमदाबाद, गुजरात के निवासी है। वाहन नम्बर UP17AT7489 है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी के विजन को साकार करता नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन, पर्यटन और फिटनेस का अनूठा संगम

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!