उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

सीएम केजरीवाल के आ रहे लोगों को फोन, बिजली फ्री देने का वादा

देहरादून। हैलो, मै केजरीवाल बोल रहा हूं। जी जी दिल्ली का मुख्यमंत्री, कैसे हैं आप। परिवार में किसी को कोरोना तो नहीं हुआ है। दिल्ली में तो अब कोरोना काफी कम हो रहा है। कुछ ऐसे ही फोन आजकल लोगों को आ रहे हैं।

जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आवाज में एक ऑडियो लोगों को सुनाई दे रहा है। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल कह रहे हैं कि कुछ समय पहले तक दिल्ली के लोग परेशान थे। दो ही पाटियां कांग्रेस और भाजपा दिल्ली में थी। लोग एक बार एक को दूसरी बार दूसरे को वोट देते थे।

लेकिन फिर लोगों ने अपनी पार्टी बनाई। जिसका नाम है आम आदमी पार्टी। जिसके बाद दिल्ली में बड़े बदलाव हुए। दिल्ली वासियों को बिजली और पानी फ्री मिले। मोहल्ला क्लिनक खोले गए।

केजरीवाल आगे कहते हैं कि उत्तराखंड भी बदल सकता है। यहां के स्कूल भी अच्छे हो सकते हैं। लोगों को 24 घंटे बिजली मिल सकती है। और बिजली भी फ्री हो सकती है। सडकें भी अच्छी हो सकती हैं। आखिर में केजरीवाल कहते हैं कि आप भी आप के सदस्य बनें और अपने फोन में एक दबाएं।

जिसके बाद फोन कट हो जाता है।  आपकों बता दें कि आप पार्टी सुप्रीमों और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रदेश की सभी सीटों पर विस चुनाव लड़ने का एलान किया है। जिसके बाद उत्तराखंड की दोनों बड़ी पार्टियों में हड़कंप मचा हुआ है। अपनी बारी का इंतजार कर रहे उत्तराखंड के कई बड़े दिग्गज नेता तो अभी से केजरीवाल की राह पर चलकर बिजली, पानी फ्री देने का वादा भी जनता से करने लगे हैं।

हांलाकि उत्तराखंड की सियासत तक पहुंचने में आप को अभी लंबा सफर तय करना है। लेकिन भाजपा की तरह आप पार्टी ने जिस तरह टेक्नालॉजी का इस्तेमाल करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल का ऑडियो उत्तराखंड में लोगों के फोन तक पहुंचाकर आप पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य किया है। उससे साफ है कि केजरीवाल का सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान काफी हद तक सही है।

ये भी पढ़ें:  पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड में सत्ता की असली हकदार उत्तराखंड क्रांतिदल आपसी कलह में खत्म हो गई। इसलिए अब देखना है कि आप पार्टी प्रदेश में तीसरा विकल्प देने में कहां तक पहुंच सकती है। फिलहाल केजरीवाल के फोन आने से लोगों में कई तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!