उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटन

आज से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

देहरादून:। आज से केदारनाथ धाम के लिए से हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी।

इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक अक्तूबर से हेली सेवा भी शुरू हो जाएगी। तीर्थयात्री बुकिंग के लिए http://heliservices.uk.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार ने 18 अक्तूबर से चारधाम यात्रा शुरू कर दी थी, लेकिन अभी तक केदारनाथ धाम के दर्शन करने जाने वाले तीर्थ यात्रियों को हेली सेवा की सुविधा नहीं मिल पाई है। मई में चारों धामों के कपाट खुलने से पहले यूकाडा ने हेली सेवा संचालन की तैयारियां पूरी कर ली थीं।

गुप्तकाशी, सिरसा, फाटा हेलीपैड से हेली सेवाओं का संचालन किया जाना है। पूर्व में वेबसाइट पर हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई थी। जिस पर करीब 1100 तीर्थ यात्रियों ने बुकिंग भी करा ली थी, लेकिन चारधाम यात्रा पर रोक होने के चलते बुकिंग रद्द कर यात्रियों को पैसा वापस कर दिया गया था। यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया का कहना है कि 28 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी और एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को जनपदों में सबसे अधिक प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!