उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया

देहरादून। हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 31 बच्चों को सम्मानित किया।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बच्चों को खेल का महत्व बताते हुए खेल भावना का पाठ भी पढ़ाया।

बुधवार को डोईवाला स्थित हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने विद्या भारती द्वारा आयोजित जनपद देहरादून की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि खेल हमें जीने की कला सीखाता है। खेल जीवन के महत्वपूर्ण हैं, जोकि हमें आशा, उमंग व शक्ति का संचार करता है और जीने की कला सीखाता है।

इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।

इस मौके पर विद्यालय के संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों जिनमें गोला फेंक में

कक्षा आठ की शिवानी, चक्का फेंक में कक्षा नौ के शिवम, गोला फेंक में कक्षा चतुर्थ के प्रिंस, 100 मीटर दौड़ में कक्षा चतुर्थ की आयुषी, 200 मीटर में कक्षा तृतीय की सुदीक्षा,

200 मीटर दौड़ में कक्षा पंचम के अनस, 400 मीटर दौड़ में कक्षा पंचम के सुभम, 100 मीटर दौड़ में कक्षा पंचम के प्रदीप को सम्मानित कर बधाई दी गई।

मंत्री डा. अग्रवाल ने सभी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रान्त स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन दोहराने को कहा।

इसके अलावा मंत्री डा. अगव्राल जी ने सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले 400 मीटर दौड़ में करीना और रोहित, 200 मीटर दौड़ में नितिन और आशुतोष,

100 मीटर दौड़ में कूनाल, 800 मीटर दौड़ में शिवम यादव, चक्का फेंक में आयुष, हेमर फेंक में अमन पासवान, चक्का फेंक में सन्नी को सम्मानित किया।

साथ ही द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 400 मीटर दौड़ में प्रिंस, 200 मीटर दौड़ में आयुषी और प्रदीप, 100 मीटर दौड़ में सुदीक्षा, लंबी कूद में अनस सहित गोला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रदीप को भी सम्मानित किया।

इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, पूर्व प्रधान भानियावाला नरेंद्र सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विक्रम सिंह नेगी, प्रधानाचार्य महेश चंद्र गुप्ता,

सियारम गिरी, कैलाश मित्तल, आनंद गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, पंकज सेमवाल, संजीव पांडे, सुशीला गैरोला, चंद्रशेखर गैरोला सहित विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!