Uncategorized

SDM College Doiwala- तीन सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया विस्तारित की गई

Listen to this article

डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में स्नातक स्तर बीए, बीएससी और बी कॉम की प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

तीन सितंबर 2022 तक प्रवेश प्रक्रिया विस्तारित किया गया है। प्रथम प्रतीक्षा सूची 5 सितंबर 22 को आएगी। जिसमे 10 सितंबर तक ही प्रवेश हो सकेंगे। 5 सितंबर को बीए प्रथम वर्ष का अभिप्रेरक कार्यक्रम महाविद्यालय में 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

जिसमे नई शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्य क्रम, ड्रेस कोड और महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा।

बीए प्रवेश समिति के संयोजक डॉक्टर अफरोज इकबाल,अन्य सदस्य डॉक्टर कंचन सिंह, डॉक्टर नूर हसन,डॉक्टर पूनम रावत,डॉक्टर गुलनाज फतिमा हैं। बीएससी के प्रवेश समिति के संयोजक नवीन नैथानी और अन्य सदस्य डॉक्टर सुजाता,

डॉक्टर किरण जोशी हैं। वाणिज्य विभाग प्रवेश समिति के संयोजक डॉक्टर एससी पंत और  अन्य सदस्य डॉक्टर संगीता रावत व डॉक्टर प्रवीण मैठाणी बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!