Uncategorized

मिल बंद होने पर भी गन्ना तौल करने पर केन क्लर्क सस्पेंड

Listen to this article

देहरादून। डोईवाला शुगर मिल बंद होने पर भी गन्ना तौल करने पर एक केन क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया है।

मुख्य गन्ना प्रबन्धक द्वारा मिल प्रशासन को अवगत कराया गया है कि समस्त तौल लिपिकों

को मिल में सफाई होने के कारण तौल कार्य बन्द करने को निर्देशित किया गया था। इसके

बावजूद वाह्य गन्ना क्रय केन्द्र टाटवाला पर तैनात सतेन्द्र पाल, तौल लिपिक (सामयिक)

द्वारा 22 से 24 फरवरी तक जारी कुल 1300 कुन्तल गन्ने के इण्डेन्ट के विरूद्ध दिनांक 26

फरवरी के बाद तक 11 ट्रक (वजन लगभग 3800 कुन्तल से अधिक) गन्ने का तौल किया

गया। जिस कारण क्रय केन्द्र पर अव्यवस्था होने के साथा मिल की द्वितीय सामान्य सफाई

में अधिक विलम्ब हुआ। सतेन्द्र पाल, तौल लिपिक (सामयिक) को तत्काल प्रभाव से

निलम्बित कर निर्माण विभाग में सम्बद्ध कर दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!