अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

देशी शराब ठेके के पास ट्रैक्टर के नीचे दबने से घायल हुआ व्यक्ति

देहरादून। थाना डोईवाला पर कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति ट्रैक्टर के नीचे दबने से घायल हो गया है।

डोईवाला पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में नंदू ट्रैक्टर वर्कशॉप निकट देसी शराब की दुकान डोईवाला में घायल अवस्था में पड़ा है।

प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि उक्त व्यक्ति ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हुआ है। जिसका नाम नरेंद्र लाल पुत्र नंदलाल उम्र 35 वर्ष निवासी कुडकावाला है।

जो कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को डोईवाला पुलिस द्वारा तुरंत हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट उपचार हेतु भिजवाया गया है।

डोईवाला पुलिस द्वारा घटना घटित होने के संबंध में जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!