उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनराजनीतिराज्य

खराब मौसम के कारण दून एयरपोर्ट पर फ्लाइट प्रभावित

साल के पहले दिन एयरपोर्ट के आसमान से वापस लौटी फ्लाइट

देहरादून। साल के पहले ही दिन जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ।

जिससे सुबह की एक फ्लाइट दून के आसमान से वापस लौट गई।

वहीं दूसरी फ्लाइट भी खराब मौसम के कारण विलंब से एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर दिल्ली से सुबह 9 बजे के लगभग आने वाली इंडिगो की फ्लाइट जैसे

ही एयरपोर्ट के आसमान में पहुंची तो यहां विजुवलिटी की समस्या हो गई।

जिस कारण इंडिगो की फ्लाइट बिना लेंड किए ही आसमान से वापस मुंबई को डाइवर्ट कर दी गई।

यह फ्लाइट फिर घंटों विलंब के बाद दोपहर साढ़े बारह बजे के आसपास एयरपोर्ट पहुंची।

वहीं दिल्ली से देहरादून सुबह सात बजे के लगभग आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट भी

खराब मौसम के कारण आठ बजे के बाद ही एयरपोर्ट पहुंची। ये विंटर सीजन में पहला मौका

है जब कोहरे या खराब मौसम के कारण जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइट प्रभावित हुई हैं।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार में गरीबों के घर का सपना हो रहा साकार, उत्तराखंड में 18 परियोजनाओं के तहत बन रहे 15,496 आवास

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!