उत्तराखंड

गैरसैंण तक संचालित होगी परिवहन निगम की बस, सीएम धामी से स्थानीय लोगों ने सत्र के दौरान की थी मांग

देहरादून। गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मेहलचौरी/माईथान भ्रमण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड परिवहन निगम की गनाई बस सेवा को गैरसैण तक संचालित करने की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सचिव, परिवहन को इसके निर्देश दिये गये थे। उक्त के क्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा टनकपुर-गनाई बस सेवा गैरसैण तक संचालित कर दी गई है।

महाप्रबन्धक (संचालन) सीपी कपूर ने अवगत कराया कि यह बस सेवा टनकपुर से समय प्रातः 06.00 बजे प्रस्थान करती है व गैरसैण समय लगभग 19.30 बजे पहुँचती है। गैरसैण से उक्त बस सेवा प्रातः 05.00 बजे प्रस्थान कर रही है और टनकपुर समय लगभग 18.00 बजे पहुँचती है।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!