उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

गोदभराई रस्म में महिलाओं को सूक्ष्म पोषक तत्वों की दी गई जानकारी 

डोईवाला। आंगनबाड़ी केंद्र जौलीग्रांट में पोषण माह के अंर्तगत गोदभराई रस्म का आयोजन किया गया।

जिसमें गर्भवती महिलाओं को जानकारी दी गई की हमारे शरीर में जो सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं। उनकी पूर्ति के लिए महिलाओं को घर का बना खाना जरूर खाना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दूध आदि से महिलाओं के शरीर में आई कमी को दूर किया जा सकता है।

सेक्टर सुपरवाइजर रेनू लांबा द्वारा बताया गया कि शाकाहारी भोजन से पोस्टिक तत्व प्राप्त किए जा सकते हैं। और घर में फल व सब्जियां उगाकर उनका सेवन करने से आसानी से पौष्टिकता प्राप्त की जा सकती है।

व्यवसाय के लिए उगाए जाने वाले फल और सब्जियों में केमिकल का छिड़काव किया जाता है। जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सभासद संगीता डोभाल, राकेश डोभाल, गौरव जोशी, अमरीत जोशी, रक्षा जोशी, पिंकी जोशी, पूजा, उमा, सुबी रावत आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार; 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, परिजनों से एडवांस लिए गए थे 20-20 लाख रुपये

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!