अपराधउत्तराखंडदेहरादून

रानीखेत मार्ग पर कार दुर्घनाग्रस्त, 200 मीटर गहरी खाई से युवक का शव बरामद

रानीखेत। आज दिनाँक 03 अक्टूबर को प्रातः 02:21 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा सूचित किया गया कि बुझान के पास रानीखेत मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF,उत्तराखंड पुलिस की एक टीम पोस्ट सरियापानी व एक टीम पोस्ट खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीमो द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान लगभग 200 मीटर गहरी खाई में रेस्क्यू टीम को दुर्घटनाग्रस्त वाहन वैगनआर कार में एक युवक दिखाई दिया। युवक की मृत्यु हो गयी थी जिसकी पहचान नितिन कुमार s/o मनोज कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी अल्मोड़ा के रूप में हुई।

SDRF टीम द्वारा उक्त युवक के शव को रोप स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:  एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!