उत्तराखंड

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री पूरन चंद्र शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे पूरन चंद्र शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

आपको बता दें कि, अविभाजित उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा का निधन हो गया है, वह 78 वर्ष के थे। पूरन चंद्र शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और वह उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहने के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष भी रहे।

उनका निधन रामपुर रोड हुंडई शोरूम के पास उनके हल्द्धानी स्थित निवास में हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने बटवताया कि उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास से कल 27 सितंबर की सुबह 10 बजे से चित्रशिला घाट रानीबाग के लिए प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें:  जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!