अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

भानियावाला में राष्ट्रीय राजमार्ग की पुलिया के नीचे नाली चोक होने से खेत बने तालाब

डोईवाला। भानियावाला तिराहे फ्लाई ओवर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की पुलिया के नीचे नाली चोक होने से आसपास के खेत बने तालाब बन गए हैं।

 

जिससे किसानों की खेती चौपट हो गई है। संबधित विभाग व तहसील प्रशासन को

समस्या बताने के बाद भी इस पर कोई कार्य नहीं हुआ है। सुरेंद्र सिंह पाल ने कहा कि

भानियावाला में मार्ग के चौड़ीकरण व मार्ग की ऊंचाई बढाने के कारण मार्ग के नीचे

सालों पहले बनी पुलिस के नीचे सिंचाई गुल पूरी तरह चोक हो गई है। और लगातार

इसका पानी किसानों के खेतों में बह रहा है। जिससे खेत चौबीसों घंटे लबालब भरे रहते हैं।

कहा कि उन्होंने इस समस्या को तहसील दिवस में भी उठाया था। लेकिन अभी तक

समस्या पर कोई कार्य नहीं हुआ है। संबधित विभाग भी आंखे मूंदे बैठा हुआ है।

जिससे किसानों की खेती अधिक जलभराव के कारण चौपट हो रही है।

और खेत तालाब बने हुए हैं। उनकी मांग है कि पुलिया व उसके नीचे सिंचाई गूल को

ठीक करवाई जाए। जिससे खेती को बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए सख्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कराई ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!