उत्तराखंड

प्रशासनिक दायित्वों का बखूबी निर्वाहन के साथ डॉक्टर का फर्ज भी अदा कर रहे हैं डीएम

टिहरी: जनपद के एक ऐसे डीएम जो अपने प्रशासनिक दायित्वों का बखूबी निर्वाहन करने के साथ ही जन समस्याओं को सुनकर डॉक्टर का फर्ज भी अदा कर रहे हैं। जिला चिकित्सालय सहित 04 स्वास्थ्य केंद्रों के बाद अब डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थत्यूड़ जौनपुर में किए 63 अल्ट्रासाउंड।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थत्यूड़ जौनपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यस्थाओं, स्वास्थ्य उपकरणों, विद्युत, पेयजल, साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके साथ ही मरीजों एवं प्रेगनेंसी महिलाओं से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर उनके द्वारा 63 प्रेगनेंसी अल्ट्रासाउंड भी किए गए।

अवगत है कि जिलाधिकारी इससे पूर्व भी जिला चिकित्सालय बोराड़ी, उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में राजकीय अवकाश के दिनों में कई अल्ट्रासाउंड कर चुके हैं।

इस दौरान सीएमओ टिहरी गढ़वाल डॉ. मनु जैन, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय, एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादूनघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!