उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटन

महाराष्ट्र से ओली घूमने आए एक महिला व पुरूष की बर्फ में दबने से मौत, शव बरामद

चमोली – जोशीमठ, ओली मार्ग पर बर्फ में दबे 02 लोगों के शवों को SDRF ने किया रिकवर

जोशीमठ। थाना जोशीमठ द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया कि ओली मार्ग पर गोडसू नामक स्थान पर 02 शव दिखाई दे रहे हैं। जिसके लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ से मुख्य आरक्षी लवकुश के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम को मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ की उक्त 02 शव 01 पुरुष व एक महिला के है, जो सम्भवतः ओली में घूमने के लिए आये थे। ओली से लगभग 05 किमी0 ऊपर अत्याधिक बर्फ पड़ने के कारण दोनो बर्फ में ही दब गये।

SDRF टीम द्वारा दोनो लोगों संजीव गुप्ता उम्र 50 वर्ष व सींशा गुप्ता उम्र 35 वर्ष , निवासी महाराष्ट्र के शवों को बर्फ से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से जोशीमठ लाया गया।

ये भी पढ़ें:  ऋषिकुल, हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय स्वरूप दिया जाएगा – मुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!