उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

टोल टैक्स विरोध में कांग्रेस का धरना, कहा डोईवाला वासियों से न लिया जाए टोल टैक्स

डोईवाला। कांग्रेस ने टोल टैक्स के विरोध में डोईवाला टोल बैरियर पर धरना दिया।

इस मौके पर पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि डोईवाला टोल में अगर क्षेत्रीय जनता से टैक्स लिया जाएगा तो जनता के साथ अन्याय होगा। विशेष रूप से चीनी मिल आने वाले किसान प्रभावित होंगे।

इसलिए किसानों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि डोईवाला की जनता पर टोल टैक्स थोपा जा रहा है जिसको बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा ।

कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में ज्यादातर लोग किसान व मजदूरों का प्रतिदिन देहरादून का आना-जाना लोगों का रहता है। इसलिए उनकी मांग है कि 20 किलोमीटर के दायरे के लोगो और और डोईवाला विधानसभा के लोगों के लिए टोल टैक्स फ्री किया जाए।

डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि सरकार को किसानों की चिंता करनी चाहिए। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि क्षेत्रीय जनता के लिए टोल टैक्स माफ होना चाहिए।

धरना कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल रज़ाक, अनिल सैनी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, उमेद बोरा, शुभम काम्बोज, आरिफ अली, स्वतंत्र बिष्ट, मनीष यादव, जसवंत सिंह, सतनाम सिंह, महेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, प्रितपाल सिंह, हैप्पी सिद्धू, अनुज कनॉजिया, प्रमोद कपुरवान शास्त्री, नीरज भंडारी, प्रमोद तिवारी, सुनील बरमन, गोपाल शर्मा, मधु थापा, राजन थापा आदि उपस्थित रहे ।

ये भी पढ़ें:  निसान मोटर इंडिया ने नई प्रीमियम सी-एसयूवी निसान टेक्टॉन की लॉन्च, वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी पहली झलक; अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही नई एसयूवी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!