उत्तराखंड

टंगसा की महिलाओं ने गांव में चलाया सफाई अभियान, ग्रामीणों को नियत स्थानों पर कचरा निस्तारण के लिए किया जागरूक

चमोली : स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत टंगसा की महिला मंगल दल ने गांव में वृहद सफाई अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं ने गांव के पैदल रास्तों, पेयजल स्रोत और सार्वजनिक स्थानों पर बिखरे कचरे का निस्तारण करने के साथ ही झाड़ियों को भी निस्तारण किया।

महिला मंगल दल अध्यक्ष सरोजनी देवी ने बताया कि महिलाओं की ओर से नियमित रूप 15 दिनों के अंतराल में सफाई अभियान चलाकर पैदल रास्तों, मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और जल स्रोतों की सफाई की जाती है। सोमवार को संचालित अभियान के दौरान महिलाओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए। नीयत स्थानों पर कचरा निस्तारण के लिए प्रेरित किया। इस मौके रेखा राणा, दमयंती राणा, इंदु रावत, किरण रावत, शकुंतला रावत, कुसुम बिष्ट, प्रेमा देवी, गीता देवी, तनुजा देवी, नीमा देवी, रजनी राणा और उत्तरा देवी आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!