उत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्य

दून भवानी के पूर्व छात्र योगेश जोशी का इंफोसिस में हुआ चयन

मैसूर में दी जा रही तीन माह की ट्रेनिंग

Dehradun. दून भवानी स्कूल घम्मूवाला, रानीपोखरी के पूर्व छात्र योगेश जोशी का देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी और परामर्श कंपनी में इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है।
चयन के बाद योगेश ने कंपनी में अपनी ज्वाइनिंग ले ली है। फिलहाल योगेश को कंपनी की ओर से मैसूर में तीन माह की ट्रेनिंग दी जा रही है। योगेश को इंफोसिस में विशेषज्ञ प्रोग्रामर की जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि ग्राफिक एरा में बीटेक तृतीय वर्ष में कैंपस सलेक्शन और परीक्षा के बाद उनका चयन हुआ है। फिलहाल कंपनी ने उन्हें 11 लाख प्रतिवर्ष का पैकेज ऑफर किया है।
योगेश न्याय पंचायत क्षेत्र रानीपोखरी में बड़कोट ग्राम पंचायत के निवासी हैं। स्कूल निदेशक बीपी उनियाल और उपनिदेशक साकेत उनियाल ने कहा कि योगेश के इंफोसिस में चयन में स्कूल में हर्ष का माहौल है।
उनके पिता परमानंद जोशी ने कहा कि इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनी में काम करना उनके और उनके बेटे के लिए गर्व की बात है।

 

ये भी पढ़ें:  FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!