उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

(सील एरिया) केशवपुरी और झबरावाला से स्वास्थ टीम ने लिए 33 लोगों के सैंपल

टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर सील एरिया पर लिया जाएगा फैसला

Dehradun. डोईवाला में सील एरिया केशवपुरी और झबरावाला में अलग-अलग क्षेत्र से स्वास्थ टीम ने लोगों के रेंडम टेस्ट किए हैं।

टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि सील एरिया पर आगे क्या फैसला लिया जाएगा। रविवार को स्वास्थ टीम ने सील एरिया केशवपुरी और झबरावाला में जाकर लोगों के सैंपल लिए।

इन सैपलों को दून अस्पताल में जमा किया जाएगा। जिसके बाद इन सैंपलों को जांच के लिए एम्स भेजा जाएगा। एम्स से रिपोर्ट आने के बाद सील एरिया को खोले जाने या आगे बढाए जाने पर विचार किया जाएगा।

डोईवाला में केशवपुरी और झबरावाला से एक-एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दोनों एरिया को सील कर दिया था। लेकिन अब ये देखा जा रहा है कि दोनों क्षेत्रों के अलग-अलग लोगों में क्या स्थिति है।

चिकित्साधिक्षक डॉ0 केएस भंडारी ने कहा कि झबरावाला से कुल 16 और केशवपुरी से कुल 17 लोगों के सैंपल स्वास्थ टीम ने लिए हैं। रेंडम टेस्ट के सैंपल दून अस्पताल में जमा किए जाएंगे। इन सैंपलों को जांच के लिए एम्स भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!