उत्तराखंडदेशदेहरादूनमौसमराज्य

प्रदेश में 20 से 23 तक बारिश व बर्फबारी के आसार, आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट

उत्तराखंड। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए 5 दिनों का जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

प्रदेश में 20 मार्च से 23 मार्च तक बारिश की संभावनाएं हैं। वही सोमवार को प्रदेश के कई

जिलों में ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने की संभावनाएं हैं।

19.03.2023- उत्तराखंड राज्य के जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के

साथ वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

20.03.2023 उत्तराखंड राज्य के जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन

के साथ वर्षा बर्फबारी हो सकती है। 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

21. 3.2023- उत्तराखंड राज्य के जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन

के साथ वर्षा बर्फबारी हो सकती है। 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

22.03.2023 – उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा /

गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी हो सकती हैं। 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

23.03.2023- उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा

गर्जन के साथ वर्षा बर्फबारी हो सकती है। 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

19, 20, 21, 22, 23 को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने

ओलावृष्टि होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को ₹42,000 करोड़ की कृषि परियोजनाओं का दिया उपहार, उत्तराखंड के दो जिलों को मिली बड़ी सौगात

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!