Dehradun. चार्ल्स वेन एकेडमी, भोगपुर, देहरादून का कक्षा 10वीं एवं 12वीं का सीबीएसई सत्र 2024-2025 का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
कक्षा 10वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अनेक छात्र-छात्राओं ने विद्यालय का परचम लहराया। जबकि 80%, 70% और 60% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या भी अच्छी रही।
कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक 91.2% दर्ज किए गए। 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 20 से भी अधिक रही। 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अधिकांश छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कक्षा 10वीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी: वंशिका 95.6%, स्वयं सिंह पंवार – 90.4%, अनिरुद्ध – 90%, आयुष धमान्दा 90%, तानिया – 88%, अतुल – 85.6%, वासु भट्ट 85.6%, निकिता 85.2%,
विद्यालय के प्रबंधक अनुभव बहुगुणा, प्रधानाचार्या नीलम त्रिपाठी और उपप्रधानाचार्या मीना ममगाईं ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।