उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य और शिक्षा

चेस प्रतियोगिता में दून पब्लिक स्कूल ने होपवे पब्लिक स्कूल को हराया

Dehradun. 75 वें गणतंत्र दिवस पर प्रताप द न्यू इनीशिएटिव भानियावाला में बच्चों के लिए एक चेस कंपटीशन आयोजित किया गया।

जिसमें की विभिन्न वर्ग और कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों के अंदर इस चैंपियनशिप के लिए उत्साह दिखा। और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप को नॉकआउट और सेमी फाइनल राउंड के माध्यम से खेला गया। प्रतियोगिता के फाइनल में होप-वे पब्लिक स्कूल को (अंशुमन) दून पब्लिक स्कूल ने हराकर 2021 चेस चैंपियनशिप अपने नाम की।

द न्यू इनिशिएटिव के फाउंडर  नितिन सिंह चौहान ने कहा कि बच्चे भारत का भविष्य हैं। इसलिए किसी भी प्रतियोगिता के लिए बचपन से ही उन्हे सिखाया जाना चाहिए। जतिन सिंह चौहान और शिक्षक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  साइलेज फेडरेशन को दिया 100 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य: डॉ धन सिंह रावत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!