अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

डोईवाला में तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से एक की मौत

डोईवाला। शक्ति भवन मंदिर के पास एक रोडवेज बस की चपेट में आने से एक कि मौत हो गई।

बस देहरादून से शक्ति भवन मंदिर डोईवाला की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी।

जिसकी चपेट में सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल को जॉलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली चीता पुलिस मौके पर पहुंचे। रोडवेज बस का ड्राइवर वह कंडक्टर मौके से फरार हो गए, चीता पुलिस व्यक्ति की हालत को देखते हुए उसे जॉली ग्रांट हिमालयन अस्पताल ले गया। जहाँ उसे मृत घोषित किया गया।

यह दुर्घटना आज शाम करीब 4:00 से 4:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!