उत्तराखंडखेलदेहरादूनराज्य

जनपदीय प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थी सम्मानित

चमोली। जनपदीय विज्ञान महोत्सव में सुशीला देवी इंटर कॉलेज सिवाई ( पोखरी ) विद्यालय का नाम रोशन करने पर विद्यालय परिवार द्वारा कु. मीनाक्षी, कु. सलौनी, कु. पल्लवी व कु. जिया पुरोहित को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हर्ष बर्धन खाली व प्रवंधक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यालय की छात्राओं ने एपीजे अब्दुल कलाम जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव – 2022 में परचम लहराते हुये विज्ञान प्रदर्शनी में कु. मीनाक्षी व कु. सलौनी तथा विज्ञान मेला में कु. पल्लवी व विजया पुरोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

छात्राओं की इस कामयाबी पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुऐ सम्मानित किया गया।

इस मौके पर छात्राओं के मार्ग दर्शक शिक्षक बीएल टम्टा, शिक्षक पवन पुरोहित, अतुल गुसाईं के साथ ही सभी अध्यापक अध्यापिकाऐं मौजूद थे।

 

ललिता प्रसाद लखेड़ा की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:  उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डॉ. आशीष चौहान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!