अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

Accident: लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास सिटी बस और बाइक का एक्सीडेंट

देहरादून। लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास देहरादून की तरफ से आ रही एक सिटी बस की बाइक के साथ भिड़ंत हो गई।

 

जिससे बाइक सवार लहूलुहान होकर वही गिर पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब पौने दस बजे देहरादून की तरफ से आ रही एक सिटी बस की डोईवाला की तरफ से जा रहे एक बाइक सवार से आमने सामने की टक्कर हो गई।

जिससे बाइक सवार घायल होकर गिर पड़ा। उधर से जा रहे लोगों द्वारा 108 को फोन कर मौके पर बुलाया गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

लच्छीवाला टोल प्लाजा और फ़्लाईओवर के पास इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!