उत्तराखंड

ऋषिकेश ब्राह्मपुरी के पास गंगा नदी में दिखाई दिया शव, SDRF ने किया बरामद

ऋषिकेश: उत्तराखंड में ऋषिकेश ब्राह्मपुरी के पास गंगा नदी से SDRF ने एक शव बरामद किया है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, आज 06 मई को थाना लक्ष्मण झूला से SDRF टीम को सूचित किया गया कि, ब्राह्मपुरी के पास गंगा नदी में एक शव दिखाई दिया है, जिसका शव बरामद किये जाने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त शव को गंगा नदी से बरामद कर बॉडी बैग में डालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया तत्पश्चात शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

SDRF टीम का विवरण

1. मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार
2. मुख्य आरक्षी सुरेश बहुगुणा
3. आरक्षी रमेश भट्ट
4. आरक्षी शिवम् सिंह
5. आरक्षी राजेंद्र नाथ
6. फायरमैन सुमित नेगी
7.चालक राहुल कुमार

ये भी पढ़ें:  काशीपुर में सीएम धामी का बयान, तथ्यों और प्रमाणों के साथ जनता के सामने रखेंगे विपक्ष के सवालों का जवाब

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!