अपराधउत्तराखंडदेहरादून

विधानसभाओं में भाजपा ने की सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति, डोईवाला में गौरव जोशी को कमान

देहरादून। भाजपा ने जिले की विधानसभाओं में सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की है।

जिसमे भाजपा देहरादून जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार व जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की संस्तुति पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान ने विधानसभा चुनाव 2022 की दृष्टि से देहरादून जिले की सभी विधानसभा में विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की है।

डोईवाला विधानसभा से गौरव जोशी, ऋषिकेश विधानसभा से सुमित सेठी, मसूरी विधानसभा से भावना सब्बरवाल , सहसपुर विधानसभा से सुनील कुमार, विकास नगर विधानसभा से मुकेश वर्मा , चकराता विधानसभा से अनिल चांदना को नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि बढ़ते करोना संक्रमण के कारण बदले हुए हालात में संग़ठन द्वारा सोशल मीडिया का प्रयोग ज्यादा किया जाएगा इस चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने सभी विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारियों से सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!