अपराधउत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेहरादूनराजनीतिराज्य

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डोईवाला विधायक और बीजेपी कार्यकर्ताओं की टोल कर्मियों के साथ हुई तीखी नोक झोंक

देहरादून। डोईवाला टोल प्लाजा में निरंतर आ रही शिकयत को लेकर डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला की डोईवाला टोल कर्मियों के साथ तीखी नोक झोंक हुई।

डोईवाला विधायक अपने कार्यकर्ताओं संग लच्छीवाला टोल बैरियर पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों व असुविधा को लेकर टोल कर्मियों से बातचीत की।

विधायक ने कहा कि स्थानीय लोगों की टोल प्लाजा को लेकर कई समस्याएं आ रही हैं।

और टोल कर्मी उस पर ध्यान नही दे रहे हैं। इसलिए आगे से डोईवाला वासियों को टोल को लेकर कोई समस्या नही आनी चाहिए।

जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी की टोल कर्मियों से काफी नोक झोंक हुई। उन्होंने कहा कि टोल कर्मियों की कई शिकायतें आ रही हैं। जिस पर टोल कर्मी ध्यान नही दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार, सभासद प्रतिनिधि मनमोहन नौटियाल, छात्र नेता शुभम खंडूरी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा को मेयर सौरभ थपलियाल ने किया सम्मानित

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!