उत्तराखंड

रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को लेकर शहरी विकास मंत्री ने ली जानकारी, अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरा तथा नगर क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने निदेशक शहरी विकास निदेशालय नितिन भदौरिया को दूरभाष पर प्रदेश में अलाव और रैन बसेरों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में डॉ अग्रवाल से नगर आयुक्त देहरादून गौरव कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल को नगर आयुक्त ने बताया कि देहरादून नगर क्षेत्र के तीन रूटों में 34 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जबकि चार जगह पर निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरे का इंतजाम किया गया है।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि सभी जगह पर अलाव प्रतिदिन शाम 07 बजे से रात्रि 12 बजे तक जलाए जाएं। कहा कि रेन बसेरे में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। जिसमें कंबल, बिजली, पानी, शौचालय आदि आवश्यकता की वस्तुएं उपलब्ध रहें। साथी यहां पर रखरखाव के लिए भी एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!