अपराधउत्तराखंडदेहरादून

लच्छीवाला में सेई का शिकार करते एक गिरफ्तार, जेल भेजा

डोईवाला। लच्छीवाला वन रेंज के अंतर्गत बुधवार को वन्य जीवों के अवैध शिकार के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षित वन क्षेत्र नवारा कंपार्टमेंट संख्या 13 में वन विभाग की टीम को सेई के बिल में एक व्यक्ति धुंआ लगाते हुए पाया गया। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम कमल पुत्र रसाला निवासी मथुरावाला सपेरा बस्ती थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून बताया गया है। आरोपी के पास से बरामद मृत सेई को फॉरेंसिक जांच के लिए भारतीय वन संस्थान भेज दिया गया है। सेई दुर्लभ प्रजाति का वन्य जीव है।

रेंजर घनानंद उनियाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम की धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी बताया जा रहा है। तथा वन्य जीवों को मारने और अंगों को निकालने में माहिर है। टीम में उप वन क्षेत्राधिकारी कन्हैयालाल नौटियाल, वनरक्षक सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, नीरज सिंह, सागर, बल्लू आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!