उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर किया प्रदर्शन

देहरादून।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर डोईवाला नगर चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में जबरदस्त महंगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है। मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर भाजपा को जो बहुमत दिया था। उसके विपरीत यह सरकार काम कर रही है।

नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री और महिला नेत्री मधु थापा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आम आदमी की सरकार को चिंता नहीं है। देवभूमि की जनता इनकी असलियत जान चुकी है और अब जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी और कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं, महिलाओं, बेरोजगारों और सभी वर्गों के साथ छल किया है। प्रदेश में रोजगार धंधे ठप हैं। महंगाई चरम पर है। और सरकार जश्न मना रही है। जो कि काफी शर्मनाक है। प्रदेश सचिव सागर मनवाल, प्रितपाल सिंह,

जसवंत सिंह, आरती वर्मा, भारत भूषण कौशल, मधु थापा, अजय रावत, सोनी कुरैशी, महिला कांग्रेस महामंत्री संगीता तोमर, सभासद अब्दुल कादिर, सभासद गौरव मल्होत्रा, सरजीत सिंह, राहुल सैनी, मोहित उस्मान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  चुनावों को लेकर सुरक्षा की पूरी तैयारी, DGP ने दिए ये निर्देश..

Related Articles

Back to top button