उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

स्वतंत्र बिष्ट डोईवाला ब्लॉक व मंजीत रावत नत्थनपुर ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने

Dehradun. युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर द्वारा माजरीग्रांट निवासी और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट को डोईवाला युवा कांग्रेस अध्यक्ष व नकरौंदा निवासी मंजीत रावत को नत्थनपुर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

उनकी नियुक्ति पर डोईवाला युवा कांग्रेस, पंचायत संगठन, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, सेवादल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर की उपस्थिति में हर्रावाला स्थित राजीव गांधी पंचायत राज संगठन कार्यालय में फूल-मालाओं से स्वागत किया। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने स्वागत करते हुए कहा कि स्वतंत्र व मंजीत काफी समय से कांग्रेस में सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।

उनकी नियुक्ति से आने वाले विधानसभा चुनावों के लिये संगठन को मजबूती मिलेगी। डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी ने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। जिसको लेकर 27 अगस्त को युवा कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव किया जा रहा है।

स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस पंचायत संगठन प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल, उपाध्यक्ष प्रमोद कपरुवाण, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बुद्ध देव सेमवाल, महिला सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव नीरज भंडारी, मनीष यादव, राहुल सैनी, सावन राठौर, आरिफ अली, धनवीर राणा, जितेंद्र कुमार, अजय पाल, राहुल खरोला, उमेद बोरा, सुनील थपलियाल, आशिक अली, पंकज जोशी, रजत बिष्ट, नितेश तोमर, हिमांशु बिष्ट, अभिषेक यादव, रोहित पांडेय, सूरज भट्ट, सतनाम सिंह, तेजपाल सिंह, अमन बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  काफिला रोक, सेना के जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!